देहरादूनDiscussion :-परिवहन मंत्री बत्रा ने यात्री सुविधाओं तथा परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता पर अधिकारियों से हुई चर्चा Panchur Varta5 May 20265 May 202601 min देहरादून 05 मई 2026। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने उत्तराखंड परिवहन निगम के कुल्हान, सहस्त्रधारा स्थित मुख्यालय का औपचारिक दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं तथा परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत अवलोकन किया। दौरे के दौरान मंत्री बत्रा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई: बस अड्डों की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा एवं नए प्रस्तावों का अनुश्रवण बस सेवाओं की समयबद्धता एवं दक्षता में सुधार यात्रियों की सुविधा हेतु आधुनिक तकनीकों का उपयोग इलेक्ट्रिक एवं पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत करना कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं कार्य परिस्थितियों में सुधार मंत्री बत्रा ने निर्देश दिए कि यात्री संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन निगम राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। दौरे के अंत में मंत्री ने निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में परिवहन निगम की एम डी रीना जोशी, वित्त नियंत्रक आनंद सिंह, महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह, महाप्रबंधक (कार्मिक) पवन मेहरा सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Review:- मंत्री बहुगुणा ने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते Post navigation Previous: Gang Leader:- पुलिस ने किया अन्तर्राज्जीय ठग गिरोह का सरगना को गिरफ़्तारNext: Rescue :- पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप तीन घायल एक की मौत Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Review:- मंत्री बहुगुणा ने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Resentment :- रात में यूपीसीएल प्रबंध निदेशक का औचक निरीक्षण, विद्युत व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी Panchur Varta28 September 2026 0
Action Warning:- नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी पीआईयू सेल को दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0