Headlines

Gang Leader:- पुलिस ने किया अन्तर्राज्जीय ठग गिरोह का सरगना को गिरफ़्तार

देहरादून 05 मई 2026।

राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से ठगी करने वाले अन्तर्राज्जीय ठग गिरोह का सरगना दून पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

स्वंय को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताकर एक महिला जनप्रतिनिधि से लाखों की ठगी।

बीती 3 मई को भावना पांडे ने थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि कनिष्क सिंह नाम का एक व्यक्ति ने स्वंय को एक राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताते हुए।

उनसे उत्तराखंड राज्य में सर्वे व पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिलवाने के एवज में 25 लाख रुपए की मांग की गई,

और 13 अप्रैल को उस व्यक्ति के द्वारा अपने एक साथी को उनके राजपुर रोड स्तिथ आवास भेजा गया जहां वह आदमी उनसे 25 लाख रुपए ले गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना के अनावरण तथा धोखाधडी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त के उत्तराखण्ड में भी राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में होने।

तथा राष्ट्रीय पार्टी के एक पदाधिकारी को टिकट दिलवाने के नाम पर उससे पैसेफिक माल जाखन में पैसे लेने आने की जानकारी प्राप्त हुई।

प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अमृतसर पंजाब निवासी अभियुक्त कनिष्क उर्फ गौरव कुमार को जाखन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा स्वयं को राजनैतिक पार्टी के उक्त पदाधिकारी का निजी सचिव बताते हुए,

वर्ष 2017 में जयपुर राजस्थान में 2 नेताओं को विधायक का टिकट दिलवाने के एवज में उनसे अलग-अलग 1 करोड़ 90 लाख तथा 12 लाख रुपए लिए गये।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में भी उसके द्वारा इसी प्रकार पटना बिहार में राजनैतिक पार्टी से जुडे एक नेता से पार्टी में पद दिलाने के एवज में 3 लाख रू0 लिए गये।

अभियुक्त द्वारा अन्य राज्यों में भी इसी प्रकार ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हुए,

राजनैतिक पार्टियों से जुडे अन्य व्यक्तियों से भी मोटी धनराशि लिये जाने की बात बताई गई है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Security Arrangements :- कुल्हाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, बैरिकेडिंग तोड़ने की घटना ने बढ़ाई चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *