Headlines

पुलिस का गस्ती दल प्रभावित इलाके में सायरन बजाते हुए कर रहा गस्त

देहरादून – गुलदार द्वारा बच्चे पर हमला किए जाने की घटना पर पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ भी समन्वय स्थापित करते हुए गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर वन विभाग प्रयास कर रहा है। कल शाम लगभग 6:00 से 6:30 बजे के बीच, चीड़ों वाली खाला, रिसपाना नदी के जंगलझाड़ी क्षेत्र में गुलदार ने 12 वर्षीय बच्चे निखिल, पुत्र शेर बहादुर पर हमला किया गया, जिसमे उनके सर पर चोट आई, निखिल अपने साथियों के साथ जंगल झाड़ी क्षेत्र में लकड़ियां बीनने गया था, जब ये घटना हुई। घटना की सूचना पर तत्काल वन विभाग के टीम के साथ स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।राजपुर क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने प्रभावित क्षेत्र में पुलिस की गस्त बढ़ाने के संबंध में थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देशित किया गया है, साथ ही वन विभाग के टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावित इलाकों में लोगों को गुलदार के हमले के प्रति सावधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Public Anger🤬:-किशाऊ बांध के खिलाफ क्वानू में फूटा जनाक्रोश, महापंचायत में ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *