Headlines

Release :- कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया इन दो पुस्तकों का विमोचन

देहरादून, 17 जुलाई 2025।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में लेखिका चावला द्वारा रचित दो पुस्तकों फ्लेवर्स ऑफ होम शेफ्स एवं टेस्ट ऑफ होम बेकर्स का विमोचन किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने लेखिका और सभी प्रतिभागी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, यह केवल पुस्तक विमोचन नहीं, बल्कि उन महिलाओं की वर्षों की मेहनत और निपुणता को पहचान देने का प्रयास है,

जिन्होंने घर की चारदीवारी के भीतर रहकर पाक कला में दक्षता हासिल की है। अब इन प्रतिभाओं को मंच और पहचान मिल रही है, जो अत्यंत सराहनीय है।

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

और प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मातृ शक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है और राज्य सरकार इस दिशा में सतत प्रयासरत है।

मंत्री जोशी ने महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए इस तरह के प्रयासों को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

इस मौके पर लेखिका चावला के साथ-साथ पूजा रावत, रोमी सलूजा, अंजना साहनी, शिवानी कौशिक गुप्ता,

आदर्श भाटिया, मधु चावला, तृप्ति जुयाल सेमवाल जैसी कई प्रतिभाशाली महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें:   Prosperous Uttarakhand:- मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा - सीएम धामी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *