Headlines

Victory:- बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर सीएम धामी को खिलाई मिठाई  

देहरादून 14 नवम्बर 2025।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बिहार चुनाव में,

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए इस विजय को लोकतंत्र की जीत बताया।

मंत्री गणेश जोशी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए बिहार की जनता के प्रति गहरा आभार प्रकट किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट करता है कि बिहारवासियों ने जंगलराज की जगह परफॉर्मेंस और गुड गवर्नेंस को चुना है।

यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘विकास की गारंटी’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर बिहार की जनता,

विशेषकर माताओं एवं बहनों के अटूट विश्वास का परिणाम है।

ये भी पढ़ें:   Appointment Letter :- मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *