Headlines

Welcome :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उनका स्वागत 

देहरादून 19 जून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर  जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत,

मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक  दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून  सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:   Release:-सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *