Headlines

Wreaths :- हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उनकी मूर्ति पर सीएम धामी ने माल्यार्पण किया 

देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 106 वीं जयंती पर राजपुर रोड स्थित एमडीडीए परिसर पर लगी उनकी मूर्ति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सहित भाजपा के नेताओं ने माल्यार्पण कर याद किया गया।

जहां मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवंती नंदन बहुगुणा ने अपने कार्यकाल में अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए थे। उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण बीता फिर भी वे हिमालय की तरह अडिग रहे। आज हम सभी प्रदेशवासी उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं वह हमेशा हमारे दिल में रहेंगे

वहीं हेमवंती नंदन बहुगुणा के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा की किसी भी जनसेवक के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि होती है कि वह जब ना रहे तो लोग उन्हें याद रखें।

ये भी पढ़ें:   Last Chance:-देहरादून में 1.59 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी, 23 अगस्त अंतिम मौका

विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और तमाम भाजपा के नेताओं ने उन्हें याद किया यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

हम सभी को ऐसे व्यक्ति से प्रेरणा मिलती है जिनका जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित रहा है। श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल वन मंत्री सुबोध उनियाल के साथ मेयर सौरभ थपलियाल, रायपुर विधायक उमेश शर्मा, राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल व विवेकानंद खंडूरी रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *