Headlines

Increase:- पेट्रोल-डीजल और CNG के दामों में बढ़ोतरी, आम आदमी पर महंगाई की नई मार!

नई दिल्ली 15 मई 2026।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने  पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।

देशभर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक तनाव के बीच ईंधन महंगा होने लगा है,

जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, वहीं CNG की कीमतों में दो ₹ का इजाफा किया गया है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कुछ स्थानों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर से अधिक तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं मुंबई में CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाकर 84 रुपये प्रति किलो कर दिए गए हैं।

नई दरें लागू होने के बाद ऑटो, टैक्सी और सार्वजनिक परिवहन का किराया बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर पड़ रहा है।

तेल कंपनियां लगातार बढ़ती लागत का हवाला दे रही हैं।

ईंधन महंगा होने का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। परिवहन खर्च बढ़ने से फल-सब्जियां,

राशन, निर्माण सामग्री और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी उछाल आने की संभावना है। इससे महंगाई और तेज हो सकती है।

देश के प्रमुख शहरों में वर्तमान कीमतों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल करीब 94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87 रुपये प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है,

जबकि मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में दरें इससे अधिक हैं।

ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, जबकि आम लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के आधार पर कीमतों में और बदलाव संभव माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Darshan:- बाबा केदार के बाईस दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *