Headlines

Crashed:-रुद्रप्रयाग में गहरी खाई में गिरी कार तीन लोगों की मौत एक शव बरामद दो की तलाश 

 रुद्रप्रयाग 23 अप्रैल 2026।

बुधवार की मध्यरात्रि समय 23:54 बजे एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि,

भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक कार संख्या UK 13 TA 1991 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई है।

इस सूचना के अनुसार कार भीरी से औरिंग की ओर जा रही थीं।

यह सूचना एसडीआरएफ नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था।

कार में कुल 03 व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए शवों को खाई से निकालने का अभियान प्रारंभ किया गया,

जिसमें अब तक 01 शव को निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया गया है, जबकि शेष शवों को निकालने की कार्यवाही जारी है।

दुर्घटनाग्रस्त तीन व्यक्तियों में

1. नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।

2. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।

3. अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।

स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Female Passenger:- केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े से गिरी हरियाणा की महिला यात्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *