Headlines

Unwavering Faith-दिल्ली के श्रद्धालु ने कंधों पर उठाई शिव की प्रतिमा, पहुंचे केदारनाथ धाम

केदारनाथ 23 अप्रैल 2026।

अटूट श्रद्धा का अनुपम उदाहरण!

केदारनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ के प्रति अनूठी भक्ति देखने को मिली।

दिल्ली से आए एक श्रद्धालु ने भगवान शिव की भव्य प्रतिमा को अपने कंधों पर उठाकर पूरी यात्रा तय की।

अपने अनुभव साझा करते हुए इस भक्त ने बताया कि बाबा केदारनाथ के दर्शन अत्यंत सुखद और मन को शांति देने वाले रहे।

उन्होंने विशेष रूप से रुद्रप्रयाग पुलिस, स्थानीय प्रशासन और भारतीय सेना के जवानों की चाक-चौबंद व्यवस्थाओं तथा उनके विनम्र एवं सहयोगी व्यवहार की खुलकर सराहना की।

भक्त ने कहा, “यह बाबा की असीम कृपा और हमारे पिलग्रिम-फ्रेंडली प्रशासन का अद्भुत मेल है,

जो इस कठिन हिमालयी यात्रा को हर श्रद्धालु के लिए यादगार और सुगम बना देता है।”

ऐसी अटूट आस्था और बेहतरीन व्यवस्थाएं ही चारधाम यात्रा को हर साल लाखों भक्तों के लिए दिव्य अनुभव बनाती हैं।

ये भी पढ़ें:   Horoscope:- आज गुरुवार का पंचांग और 12 राशि का देखें राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *