देहरादून फायर यूनिट को रविवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चकराता रोड के पास माउन्ट क्राफ्ट के गोदाम में आग लग गई है।
सूचना पर पुलिस बल तथा फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंचा, मौके पर माउंट क्राफ्ट के गोदाम जिसमें कपड़े, कपड़ों का थान, लकड़ी का रैक इत्यादि रखे थे, में आग लगी हुई थी।
आग की विकरालता को देखते हुए फायर यूनिट के 02 वाहनों द्वारा दोनों तरफ से कड़ी मशक्कत से अल्प समय मे आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया,
आग दूसरी मंजिल में कपड़ों के गोदाम व नीचे की तीन दुकानों तक नही फैल पाई औऱ बड़े नुकसान के होने की संभावना को समाप्त किया गया।
आग के लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
फायर यूनिट में मौजूद फायर फाइटर किस प्रकार से है एफ एम संदीप यादव, डीवीआर सुनील रावत,डीवीआर राकेश कुमार,डीवीआर सुदेश गिरि,ईएम दिवाकर,एफएम योगेश,
एफएम प्रदीप सागर,एफएम शिव लाल, डब्लू एफ एम संतोषी,डब्लू एफ एम शालिनी, डब्लू एफ एम विदुषी और डब्लू एफ एम कुंती शामिल रहीं।