Headlines

Gold Medal Women :- अंतर्राष्ट्रीय धाविका भागीरथी बिष्ट ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड मेडल 

 हैदराबाद 24 अगस्त 2025।

रविवार को किया हैदराबाद मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें चमोली के देवाल ब्लाक में दूरस्थ गांव वाण की भागीरथी बिष्ट ने 2 घंटा 51 मिनट में पूरा करने के बाद गोल्ड मेडल जीता।

प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपयों की धनराशि हासिल की भागीरथी की इस कामयाबी से राष्ट्र स्तर पर प्रदेश के साथ – साथ जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

मैराथन दौड़ में 23 वर्षीय भागीरथी की इस उपलब्धि पर जनपद चमोली सहित देवाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हैदराबाद में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उड़न परी भागीरथी बिष्ट।

भागीरथी बिष्ट के कोच हिमाचल के सिरमोर निवासी और अंतराष्ट्रीय मैराथन एथलीट सुनील शर्मा ने बताया कि,

भागीरथी विष्ट ने 42 किलोमीटर दौड़ करीब 2 घंटा 51 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त स्थान किया हैं,

भागीरथी बिष्ट ने बताया कि इससे पूर्व भी ईरान में 42 किलोमीटर मैराथन में प्रतिभाग किया है।

और देश के अगल अलग हिस्सों में उसके द्वारा कई मैराथन दौड़ में प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।

 वहीं फ्लाइंग गर्ल भागीरथी अपनी रफ्तार से दुनिया के फलक पर अपनी चमक बिखेरने के लिए उत्तराखण्ड के पौड़ी जनपद स्थित रासी स्टेडियम में कड़ी मेहनत कर रही थीं।

चमोली जनपद के अंतिम विकासखंड देवाल में वाण गांव से आने वाली भागीरथी को संघर्ष और संसाधनों के आभाव में यह दौड़ की शुरुआत की थी।

भागीरथी अपने पाँच भाई बहिनों में सबसे छोटी हैं तीन वर्ष की छोटी आयु में भागीरथी के पिता की असमय मृत्यु हो गई थी,

भागीरथी ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने भाई बहिनों के साथ मिलकर घर का सारा काम करती थी।

यहां तक कि भाईयो की अनुपस्थिति में अपने खेतों में हल भी खुद ही लगाया करती थी।

भागीरथी का एक ही सपना है कि एक दिन ओलिंपिक खेलों में जाकर में राष्ट्र के लिए मैराथन में गोल्ड मैडल जीतकर देश का नाम रोशन करना।

ये भी पढ़ें:   Excitement :- खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उतरे मुख्यमंत्री फुटबॉल खेलकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *