रेस्क्यूInjured :- हनुमानगढ़ी के पास अनियंत्रित कार खाई में गिरी पांच घायल Panchur Varta7 January 20267 January 202601 min नैनीताल 7 जनवरी 2026। आपदा कंट्रोल नैनीताल से सूचना दी गई कि हनुमानगढ़ी के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक भावना बिष्ट के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के उपरांत सड़क से नीचे गिर गई थी। वाहन में कुल 05 यात्री सवार थे, जो उत्तर प्रदेश से नैनीताल भ्रमण हेतु आ रहे थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायलों में तेजेंद्र सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम केशरपुर, थाना पुराना गंज, रामपुर। करनदीप पुत्र गुरजीत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी उपरोक्त,विक्रमजीत पुत्र बलवंत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी किशनपुर अटरिया, थाना कोतवाली, रामपुर (उत्तर प्रदेश) अकबाल सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी केशरपुर, थाना पुराना गंज, रामपुर (उत्तर प्रदेश),हिमांशु पुत्र राजू, उम्र 20 वर्ष, निवासी नियर डिस्ट्रिक्ट रामपुरनै। ये भी पढ़ें: Boulder :- सतपुली के पास मैक्स गाड़ी पर गिरा बोल्डर एक की मौत दो घायल Post navigation Previous: Highest Priority :-वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्रीNext: Headlines :-अंकित भंडारी हत्याकांड को फिर सुर्खियों में लाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर पहुंची दून Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Search :- सिंघताली में डूबे दो व्यक्तियों की तलाश में एसडीआरएफ का सर्च अभियान Panchur Varta29 June 2026 0
Unidentified Body :- गंग नहर में डूबे युवक की तलाश में एसडीआरएफ को सर्चिंग के दौरान दो अज्ञात शव मिले Panchur Varta29 June 202629 June 2026 0
Boulder :- सतपुली के पास मैक्स गाड़ी पर गिरा बोल्डर एक की मौत दो घायल Panchur Varta29 June 202629 June 2026 0
Female Passenger:- केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े से गिरी हरियाणा की महिला यात्री Panchur Varta27 June 202627 June 2026 0