Headlines

Death:- चंबा-कोटी नैल मार्ग पर यूटिलिटी खाई में गिरी चार की मौत

 टिहरी 24 अप्रैल 2026।

 डायल 112 ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी कि थाना चंबा क्षेत्रान्तर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक यूटिलिटी पिकअप खाई में गिरी गई है।

सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना चंबा पुलिस एवं एस डी आर एफ टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरी है,

जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। 02 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे है, जो ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के वापस घनसाली जा रहे थे।

एस डी आर एफ टीम ने रेस्क्यू करते हुए चार शवों को सड़क पर लेकर आए।

वर्तमान में एस डी आर एफ टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं । राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

एस डी आर एफ टीम ने राहत एवं बचाव करते हुए  उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़।

– अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नेलचामी, घनसाली।दोनों घायल DH बौराड़ी में उपचाराधीन हैं।

ये भी पढ़ें:   Rescue:-नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति को एस डी आर एफ ने निकाला 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *