Headlines

Rescue:-नैनीताल मटियाली बैंड के पास मोटरसाइकिल खाई में गिरी दो घायल

नैनीताल –  देर रात को आपदा प्रबंधन नैनीताल से एस डी आर एफ टीम को सूचना मिली कि आमपढ़ाव हल्द्वानी रोड की तरफ एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर पोस्ट नैनीताल से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मोटरसाइकिल (UK04 AD 4840 पल्सर ) हल्द्वानी से नैनीताल जा रही थी,जो आमपढ़ाव हल्द्वानी रोड की तरफ मटियाली बैंड के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त गई थी मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति सवार थे,जो गंभीर अवस्था में थे।

ये भी पढ़ें:   Search 🔍:- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल दुर्घटना लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी

एस डी आर एफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची जहां मौके पर पहुंची जिला पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को टीम के पहुंचने से पहले ही खाई से निकाल लिया गया था।

टीम ने जिला पुलिस,फायर सर्विस के संयुक्त प्रयास से दूसरे व्यक्ति को विषम परिस्थितियों व कड़ी मशक्कत करने के बाद वैभव नेगी पुत्र पूरन नेगी, उम्र 22 वर्ष,निवासी- रोज विला कंपाउंड तल्लीताल नैनीताल।

व अर्पित चौहान पुत्र संजय चौहान उम्र 21 वर्ष,निवासी-तल्लीताल को गंभीर घायल अवस्था में स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला गया और 108 के माध्यम से उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया।

ये भी पढ़ें:   Search 🔍:- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल दुर्घटना लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *