Headlines

Rescue – एसडीआरएफ ने गहरी खाई में गिरे ट्रक से दो घायलों को सुरक्षित निकाला

रुद्रप्रयाग – जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने एस डी आर एफ को सूचना दी की नरकोटा से आगे सम्राट होटल के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया है। दुर्घटना गंभीर थी, और घायलों को निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

एसडीआरएफ को सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक (SI) आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई।

घना अंधेरा, खतरनाक खाई में एसडीआरएफ टीम उतरी और  घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि (UP 20 BT 2690 ट्रक), जो सब्जियों से भरा हुआ था, अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर चुका था। ट्रक में दो व्यक्ति सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल थे।

ये भी पढ़ें:   Female Passenger:- केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े से गिरी हरियाणा की महिला यात्री

अंधेरा घना था, खाई बेहद खतरनाक और संकरी थी, और ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। इसके बावजूद, एसडीआरएफ के वीर जवानों ने बिना समय गंवाए रोप स्ट्रेचर तकनीक का उपयोग कर खाई में उतरना शुरू किया।

टीम ने पहले गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया। एक घायल के पैर में गंभीर फ्रैक्चर था, जिसे स्थिर करने के लिए स्प्लिंट बाँधा गया। दूसरे घायल को भी सावधानीपूर्वक स्ट्रेचर पर बाँधकर रोप सिस्टम की मदद से ऊपर लाया गया।

दोनों घायलों को सफलतापूर्वक मुख्य मार्ग तक पहुँचाने के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:   Female Passenger:- केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े से गिरी हरियाणा की महिला यात्री

घायल व्यक्तियों में जाकिर (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी बागोवाला मंडावली, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) और सोहेब (पुत्र  सकीर) (उम्र 24 वर्ष), निवासी बागोवाला मंडावली, बिजनौर (उत्तर प्रदेश)

घना अंधेरा, खतरनाक खाई और ट्रक का क्षतिग्रस्त होना इन सभी कठिनाइयों के बावजूद एसडीआरएफ ने अपनी बहादुरी और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रदर्शन करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में उप निरीक्षक आशीष डिमरी और उनकी टीम की तत्परता, सूझबूझ और बहादुरी ने दो जिंदगियों को बचाया। रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी महेश चंद, आरक्षी अंसूया प्रसाद, गोविंद नेगी, कुलदीप, जगदीश प्रसाद, अरविंद, पीएम विजय और राहुल शामिल थे।

ये भी पढ़ें:   Female Passenger:- केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े से गिरी हरियाणा की महिला यात्री

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *