Headlines

Search Operation:- हेलंग के पास एक कैंपर खाई में गिरी दो घायल एक व्यक्ति लापता

चमोली-  जोशीमठ खाई में गत रात थाना जोशीमठ ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि हेलंग के पास एक कैंपर खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू करने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ को स्थानीय पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने बताया गया कि गाड़ी संख्या Uk11 TA 2995 कैंपर था जिसमें तीन लोग सवार थे। स्थानीय पुलिस व लोकल लोगों द्वारा दो व्यक्ति अनुराग s/o चंडी लाल उम्र 23 वर्ष पता गुलाब कोटी और ड्राइवर सामंत s/o सुरेंद्र उम्र लगभग 28 वर्ष लगभग पता पाखी, चमोली को मौके पर निकाल दिया गया तथा एक व्यक्ति लापता है।

ये भी पढ़ें:   Search :- सिंघताली में डूबे दो व्यक्तियों की तलाश में एसडीआरएफ का सर्च अभियान 

एस डी आर एफ टीम ने रात में लापता व्यक्ति की सर्चिंग की गई परन्तु उस व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया। आज प्रातः से पुनः एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुँचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *