Headlines

Stones-जेसीबी ने सड़क से पत्थर हटाकर यातायात के लिए खोल दिया

रूद्रप्रयाग – ग्राम प्रधान विकास नेगी दोला कन्यास (कंडारा) द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अत्यधिक बारिश होने के कारण सड़क पर  पत्थर आने से सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।

मलवे में 1कार ओर 1 बाईक भी फंस गयी है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पी डब्ल्यू डी पीएमजीएसवाई, को सूचना दी गयी,

लगभग 1 घन्टे के भीतर जेसीबी ने सड़क से  पत्थरों को हटाकर  मार्ग को सुचारू रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया है।

इसके साथ ही तेज बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग  स्थान ककड़ा गाड पर भी मालवा आने से मार्ग बाधित हुआ था जिसे जेसीबी के माध्यम से तत्काल खोला गया एवं आवाजाही प्रारंभ की गई।

ये भी पढ़ें:   Recovered:-गहरी खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने दो शव किए बरामद

समस्त तहसीलों के सभी उपनिरीक्षकों से कुशलता नोट की गयी। अभी तक किसी भी तहसील में कोई भी जन हानि की सूचना नही पायी गयी।

अत्यधिक बारिश को देखते हुए डीडीएमओ ने अलर्ट रहने के निर्देश दिये गए है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *