Headlines

Rescue:- चौरास पुल से एक आदमी ने नदी में लगाई छलांग

पौड़ी –  यातायात निरीक्षक श्रीनगर ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चौरास पुल से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी है, जिसका रेस्क्यू करने को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट श्रीनगर से एसडीआरएफ टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी में  विष्णु थापा उम्र 48 वर्ष की खोजबीन शुरू की।

कुछ ही समय में टीम ने उस व्यक्ति को नदी से बाहर निकालकर तुरंत से सीपीआर दिया गया व एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया व अस्पताल में डॉक्टर के जांच के दौरान उस व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें:   Body Recovered:- शक्ति नहर में लापता महिला का एस डी आर एफ ने किया शव बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *