Headlines

Death :- आईडीपीएल श्मशान घाट के पास नदी में डूबने से दो बच्चियां की मौत

ऋषिकेश – सिटी कंट्रोल रूम ऋषिकेश ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी कि आईडीपीएल शमशान घाट के पास दो बच्चे डूब गई हैं, उनका रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से एस डी आर एफ टीम के उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई

एस डी आर एफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर मालूम हुआ कि आईडीपीएल शमशान घाट के पास तीन बच्चियां नदी में नहाने के दौरान डूब गयी।

जिसमें एक लड़की अंजली पुत्री भगत बहादुर उम्र 10 वर्ष निवासी शिवलोक चौक गली नं 06 आईडीपीएल को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सकुशल निकाल लिया गया था।

ये भी पढ़ें:   Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया

टीम द्वारा अन्य दो लड़कियो की सर्चिंग की गयी और सर्चिंग के दौरान टीम ने दोनों लड़कियो के शव बरामद किए गए। शवों को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किये गए।

मृत में नेहा पुत्री लालबहादुर, उम्र 13 वर्ष निवासी शिवलोक चौक गली नं 06 आईडीपीएल और अंजली पुत्री दीपक, उम्र 14 वर्ष निवासी शिवलोक चौक गली नं 06 आईडीपीएल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *