Headlines

Dignity of life :- मुख्यमंत्री धामी ने सिलक्यारा सुरंग के निकट नवनिर्मित बाबा बौखनाग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की

उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सिलक्यारा सुरंग के निकट नवनिर्मित बाबा बौखनाग मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए।

प्राण प्रतिष्ठा के इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सुरंग के ब्रेकथ्रू स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान हुए हादसे में 41 श्रमिक 17 दिनों तक भीतर फंसे रहे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतर्गत सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इसी घटनाक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बाबा बौखनाग मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था, जिसे अब साकार रूप दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Disposal :-श्री केदारनाथ धाम में प्लास्टिक वेस्ट का हो रहा वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण, जिला प्रशासन की ग्रीन पहल

सिलक्यारा सुरंग चारधाम यात्रा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। यह सुरंग लगभग 853 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है। इसकी लंबाई 4.531 किलोमीटर है और यह दो लेन व दो दिशा वाली होगी।

सुरंग निर्माण से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 26 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और समय की बचत होगी।

आज का दिन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य की बुनियादी संरचना और तीर्थ यात्रा मार्गों के विकास की दिशा में भी एक नई उपलब्धि को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub MyThemeShop Hotnews WordPress Theme MyThemeShop HowTo WordPress Theme MyThemeShop Instinct WordPress Theme MyThemeShop Interactive WordPress Theme MyThemeShop Lawyer WordPress Theme MyThemeShop Lifestyle WordPress Theme MyThemeShop Magazine WordPress Theme MyThemeShop Magnus WordPress Theme MyThemeShop MagXP WordPress Theme MyThemeShop Metro WordPress Theme