Headlines

Problem :- मुख्यमंत्री धामी ने फ्लीट रुकवाकर बुजुर्ग पाण्डेय से जाकर मुलाक़ात सुनी उनकी समस्या

देहरादून-  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वे केवल एक प्रशासनिक मुखिया नहीं, बल्कि आमजन की पीड़ा को समझने वाले संवेदनशील जनसेवक भी हैं।

मंगलवार देर रात कैबिनेट बैठक के उपरांत जब मुख्यमंत्री सचिवालय से निकल रहे थे, तभी उन्होंने टिहरी जनपद से आए बुजुर्ग रघुनन्दन प्रसाद पाण्डेय को देखा, जो उनसे मिलने की आशा में वहां खड़े थे।

मुख्यमंत्री ने तुरंत अपनी फ्लीट रुकवाई और स्वयं बुजुर्ग पाण्डेय से जाकर भेंट की। उन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित सचिव को आवश्यक निर्देश दिए। बुजुर्ग पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को पहाड़ी दुर्गम क्षेत्रों से हो रहे पलायन की समस्या से अवगत कराते हुए सुझाव भी दिए।

ये भी पढ़ें:   Protests :- स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति के आंदोलनकारियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पलायन को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है और जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँचाना है।

मुख्यमंत्री ने  बुजुर्ग रघुनंदन प्रसाद पाण्डेय और उनके साथियों के रूकने की व्यवस्था करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *