Kapat:- चार नवंबर को बंद होंगे श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट

चोपता, भनकुन गुफा होते हुए शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में पहुंचेगी उत्सव डोली


रुद्रप्रयाग – तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल हेतु आगामी 04 नवंबर को पूर्व परम्परा के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि भगवान श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आगामी शीतकालीन हेतु 04 नवंबर 24 को बंद कर दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली यात्रा कार्यक्रम के तहत 04 नवंबर को प्रातः प्रस्थान कर डोली रात्रि विश्राम हेतु चोपता पहुंचेगी।

अगले दिन 05 नवंबर को चोपता से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु भनकुन गुफा पहुंचेगी। 06 नवंबर को उत्सव डोली भनकुन गुफा में ही अवस्थान करेगी जबकि 07 नवंबर, 2024 को श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली भनकुन गुफा से प्रस्थान कर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मक्कू मठ मंदिर में पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:   Winter tourism :-लद्दाख मॉडल पर उत्तराखंड में शुरू होगा स्नो लेपर्ड टूर, गंगोत्री क्षेत्र खुलेगा शीतकालीन पर्यटन के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *