Headlines

हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान में लूट का प्रयास किया पुलिस से मुठभेड़ एक बदमाश को लगी गोली

देहरादून – विकास नगर क्षेत्र में 03 हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान में लूट का प्रयास किया गया, जिनमें से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष 02 अभियुक्तों की तलाश में जनपद के सभी नाकों/ बैरियरो पर सघन चेकिंग की जा रही है।सभी नाके चेकपोस्ट को किया सील।

सहारनपुर के बड़े बदमाश होने की सूचना प्राप्त होने पर एस एस पी ने टीम को लगाया घेराबंदी में  वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून स्वयं घटना स्थल को रवाना हो गए है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में संधिक्तों की तलाश व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए है। साथ ही स्पष्ट किया कि इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए यदि चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आसन बैराज पर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश जहांगीर घायल हुआ वही दूसरा फरार हो गया  आसपास के क्षेत्र में लगातार कांबिंग की जा रही हैं सभी क्षेत्राधिकार व थानाअध्यक्ष लगातार कांबिंग कर रहे हैं, घायल बदमाश के दो गोली लगी उपचार को चिकित्सालय ले जाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   I Have Come:- मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं - खड़गे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *