Headlines

DehradunNews:- तिहरे हत्याकांड में महिला के प्रेमी ने दिया घटना को अजांम, पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून – बडोवाला क्षेत्र में पैट्रोल पम्प से आगे सूखे नाले से बदबू आने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल  मौके पर पहुंचा, मौके पर सूखे नाले में 02 शव कूडे में पडे हुये थे, जिससे दुर्गन्ध आ रही थी, पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया गया।

घटना के सम्बंध में देर सांय पता चलने तथा घटनास्थल के आसपास जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा होने के कारण घटना स्थल के आस-पास सर्च अभियान नही चलाया जा सका तथा एक पुलिस टीम को निगरानी  घटना स्थल पर नियुक्त किया गया।

अगले दिन प्रातः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्वंय घटना स्थल पर पहुंचकर अपनी निगरानी में घटना स्थल व उसके आस-पास के जंगल में काम्बिंग/सर्च अभियान चलाया गया, सर्च अभियान के दौरान पूर्व में शव बरामद होने के स्थान से कुछ दूरी पर कूडे का ढेर से तेज दुर्गन्ध आने पर कूढे को हटाकर देखा गया।

तो 01 अन्य महिला का सडा-गला शव ढेर के नीचे दबा हुआ मिला, जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया। घटना स्थल से एक अन्य महिला का शव मिलने से साफ हुआ कि उक्त सभी शव एक ही परिवार के सदस्यों के हैं।

गठित टीमों द्वारा जनपद के सभी थानों व आस पास के जनपदों मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर आदि स्थानों पर विगत कुछ दिनों में किसी महिला व उसके बच्चियों की गुमशुदगी के सम्बन्ध में जानकारी की गई परन्तु देहरादून, मुजफ्फरनगर तथा सहारनपुर के किसी थाने में ऐसे किसी गुमशुदगी का दर्ज होना नहीं पाया गया।

ये भी पढ़ें:   Model District :- चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प -सीएम धामी

हालांकि बिजनौर में एक दो थाना क्षेत्रों में महिला व उसकी बच्चियों  की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस  की एक टीम को बिजनौर रवाना कर उक्त गुमशुदगियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई।

घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान के दौरान कुछ दूरी पर पुलिस को एक ब्लू डार्ट कम्पनी का नीले रंग का बैग मिला, जिसमें महिला व बच्चों के कपडे व अन्य सामग्री रखी हुई थी, जो उक्त शवों के ही प्रतीत हो रहे थे। पास ही एक पर्पल कलर का बैग भी पुलिस टीम को प्राप्त हुआ।

तथा घटना स्थल के पास मौजूद टिम्बर लाइन फैक्ट्री के आसपास एक रोडवेज बस का टिक्ट नेहटौर से देहरादून का बरामद हुआ, जो एक बालिग व 01 नाबालिग का था, जिस पर फैक्ट्री के अन्दर चैक करने पर पुलिस टीम को ब्लू डार्ट कम्पनी के वैसे ही नीले रंग के थैले बरामद हुए,

जिस पर पुलिस टीम द्वारा फैक्ट्री में कार्यरत कर्मियों के सम्बंध में जानकारी करने पर पुलिस टीम को मौके पर नेहटौर का ही रहने वाला एक फैक्ट्री कर्मी मिला, शक होने पर पुलिस टीम ने उस व्यक्ति हसीन पुत्र नसीम को पूछताछ के लिए चौकी पर लाया गया,

ये भी पढ़ें:   Inspection:- जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं सिंचाई विभाग ने भागीरथी नदी के जलस्तर बढ़ने से हर्षिल क्षेत्र का मुआयना किया

जहां सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अवैध सम्बंधो के चलते उक्त महिला व उसके बच्चों की हत्या करना स्वीकार किया गया। अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त हसीन उम्र 36 वर्षीय ने बताया गया कि वह बिजनौर का रहने वाला है तथा बढोवाला में टिम्बर ली फर्नीचर फैक्ट्री में कार्य करता है, वह तलाकशुदा है और मृतका रेश्मा से पिछले 02 वर्षो से उसका प्रेमप्रसंग चल रहा था

तथा रेश्मा ने अभियुक्त पर लगातार शादी करने तथा साथ रहने का दबाव बनाया जा रहा था, रेशमा समय-समय पर अभियुक्त पर खर्चो के लिये पैसो की मांग करती रहती थी, जिस पर परेशान होकर अभियुक्त द्वारा उससे पीछा छुडाने का प्रयास किया गया, परन्तु वह लगातार उसे फोन तथा मैसेजो के माध्यम से अपने साथ रखने की जिदद कर रही थी।

जिस पर अभियुक्त द्वारा उसे देहरादून में कमरा ढूंढने तथा उसके बाद बुलाने की बात कहकर लगातार टाला जा रहा था,  23 जून 24 की शाम मृतका अपनी पुत्री आयत(उम्र 15 वर्ष) तथा आयशा(उम्र- 08 माह) के साथ आईएसबीटी देहरादून आ गयी तथा अभियुक्त को फोन कर अपने देहरादून आने की जानकारी दी,

ये भी पढ़ें:   Program:- 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम 

जिस पर अभियुक्त ने उससे पीछा छुडाने के लिये उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा अपनी मो0सा0 संख्या यूपी020 बीई 9915 गलैमर से उसे लेने आईएसबीटी पहुंचा तथा रेशमा व उसके दोनो बच्चो को लेकर सीधे टीम्बर ली फैक्ट्री में गया, जहां उन्हें रात मे सुलाने के पश्चात अभियुक्त ने पहले रेश्मा का गला दबाकर उसकी हत्या की तथा उसके बाद दोनो बच्चियों की मुंह व नाक दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया,

उसके पश्चात अभियुक्त द्वारा तीनों शवों को टिम्बर फैक्ट्री के पीछ कूढे के ढेर में फेंक दिया व स्वंय जाकर शवों को कूढ़े के ढेर के नीचे दबा कर छुपा दिया व मृतकों के कपडे ब्लू डार्ट कम्पनी के नीले थैले में डालकर फेंक दिये व मृतका का बैग भी कूढ़े के ढेर से कुछ दूरी पर फेंक दिया।

तथा मृतका का मोबाइल व उसके घर की चाबी अपने पास छुपा दी थी। अभियुक्त द्वारा मृतको के शवो को फॉम के गददों आदि से लपेटकर रखा था, जिस कारण मृतकों के शव फूल गये थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *