Headlines

DehradunNews:- बुजुर्ग महिला से हुई चैन लूट का लूटेरा जल संस्थान का लैब असिस्टेंट निकला

देहरादून – हरि सिंह शाह पुत्र जगमोहन सिंह शाह, निवासी डी 64 नेहरू कालोनी ने थाना नेहरू कालोनी में लिखित तहरीर दी की 23 जून 24 की प्रातः उनकी माताजी बसन्ती देवी दूध लेने के लिये गयी थी,

वापस आते समय घर से 50 मीटर की दूरी पर मोटर साइकिल पर सवार 02 युवकों ने  झपटा मारकर उनके गले से चैन लूट ली, लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल मु0अ0सं0- 201/2024, धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

बुजुर्ग महिला के साथ हुई चैन लूट की घटना पर थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी ने  04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल व उसके आसपास आने-जाने वाले मार्गाे पर लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए।

ये भी पढ़ें:   Inauguration :- मुख्यमंत्री धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण

स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से मिली जानकारी पर घटना में शामिल अभियुक्त को सहारनपुर की ओर जाना ज्ञात हुआ, जनपद सहारनपुर उ0प्र0 मे पुलिस टीमों द्वारा सी.सी.टी.वी. एंव मुखबिरों की सहायता से अभियुक्तों का पता लगाने की कोशिश की गई ।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घटना मे शामिल अभियुक्त  शुभम मिश्रा, गौतम कुमार को सहारनपुर शहर से 26 जून 24 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से घटना मे लूटी गयी सोने की चैन एंव घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल संख्या: यू0पी0-11-सीसी-3612 बरामद की गई ।

ये भी पढ़ें:   Model District :- चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प -सीएम धामी

पूछताछ में अभियुक्त शुभम मिश्रा ने बताया गया कि वो जल संस्थान सहारनपुर मे सीविरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट (STP) मे लैब असिस्टेंस के पद पर कार्य करता है और गौतम कुमार उसका दोस्त हैं, जो ड्राइवरी का कार्य करता है।

वह दोनों स्मैक एंव शराब पीने के आदी है। नशे की लत के कारण उन दोनो के ऊपर काफी अधिक कर्जा हो गया था। उन्होने सुना था कि देहरादून मे महिलाए अत्यधिक सोना पहनकर बाहर निकलती है।

इसी कारण शुभम उम्र-27 वर्ष ने गौतम कुमार उम्र-25वर्ष के साथ मिलकर देहरादून आकर किसी महिला से चैन लूटकर अपने नशे की आवश्यकता को पूरा करते हुए अपने ऊपर चढे भारी कर्ज को उतारने की योजना बनाई। योजना के अनुसार वो दोनो शुभम की मोटर साईकिल स्पलेण्डर संख्या: यू0पी0-11-सीसी-3612 से सहारनपुर से देहरादून आए।

ये भी पढ़ें:   Program:- 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम 

नेहरु कालोनी मे उन्हें एक वृद्ध महिला गले से सोने की चैन पहने सडक पर टहलती दिखाई दी। मौका पाते ही उन्होने महिला के गले से सोने की चैन लूट ली जिसके बाद दोनों अभियुक्त वहां से फरार हो गये।

अभियुक्तों से बरामद माल घटना में लूटी गई चैन – 01, घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल स्प्लेंडर संख्या: यू0पी0-11-सीसी-3612।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *