Headlines

PithoragarhNews:- सेल्फी लेती महिला खाई में गिरी हुई मौत

पिथौरागढ़ -पिथौरागढ़ के मटेला की पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी लेना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया। एक महिला अपने पति के साथ पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी कि उसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।

महिला का पति भी बदहवास हालात में पहाड़ी से नीचे उतर गया लेकिन झाड़ियां अधिक व रास्ता न होने के कारण वह महिला को नही ढूंढ पाया साथ ही स्वयं भी रास्ता भटक गया।

इस घटना के संबंध में आपदा कंट्रोल रूम, पिथौरागढ़ ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम के अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ें:   Congrats:- माउंट एकांकागुआ और नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले दलों को सीएम धामी ने दी बधाई

बताया गया कि यह महिला नजदीक ही किसी अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त थी। एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर महिला तक पहुंच बनाई।

महिला सोनल पायल, उम्र 37 वर्ष निवासी जे 26 दुर्गा कॉलोनी रुड़की, जलालपुर मुस्त हरिद्वार की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसके शव को एस डी आर एफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए महिला को स्ट्रेचर पर रख कर खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही  महिला के पति को भी निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:   Congrats:- माउंट एकांकागुआ और नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले दलों को सीएम धामी ने दी बधाई

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *