Headlines

DehradunNews:- चकराता के जंगलोई के पास स्विफ्ट डिजायर खाई में गिरी दो घायल

देहरादून –  पुलिस थाना चकराता ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि जंगलोई चौकी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू करने  के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर ASI सुरेश बिजल्वाण  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम और आवश्यक उपकरणों के साथ  घटनास्थल को रवाना हुए।

एस डी आर एफ टीम ने  घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन स्विफ्ट डिजायर (UK07TD0637) तक पहुँच बनाई।

स्विफ्ट डिजायर  में 02 लोग सौरभ शर्मा पुत्र  आदेश शर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी देहरादून और नागेंद्र रावत पुत्र  अक्षत उम्र 29 वर्ष निवासी कोटद्वार सवार थे, जिन्हें  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Review:- श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *