Headlines

DehradunNews:-नाबालिक युवती को भगा कर ले जाने वाले अभियुक्त को हिमांचल प्रदेश में पकड़ा 

अभियुक्त के पास से नाबालिग अपहर्ता को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।


देहरादून – पीड़िता ने थाना राजपुर पर अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष का घर से बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध मे 14 अप्रैल 24 को लिखित प्रार्थना पत्र दिया।

जिसके आधार पर थाना राजपुर पर  मु0अ0सं0: 91/24 धारा 363 भादवी बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

पुलिस ने नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम ने  घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया,

साथ ही मोबाइल सर्विलांस में लगाकर व जांच करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

ये भी पढ़ें:   Transfers:- उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 आईएएस अफसरों के तबादले,आशीष चौहान देहरादून के नये जिलाधिकारी

मुखबिर की सूचना पर नाबालिग अपहर्ता को रामपुर बुतहर जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश से अभियुक्त रिजवान उर्फ साहिल पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी कामराजपुर थाना नागल जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्षीय के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *