Headlines

KumaonNews:- बुधवार की बारिश से राहत तो कुमाऊं में आफ़त 

कुमाऊं -गर्मी से बेहाल उत्तराखंड के कुछ हिस्सों को बुधवार को हुई बारिश से राहत जरूर मिली है, लेकिन अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में बारिश आफत बनकर आई है।

बुधवार रात अल्मोड़ा के सोमेश्वर में बाजार के ठीक ऊपर जंगलों में भारी बारिश के चलते नीचे की दुकानों में पानी घुसने से भारी नुकसान पहुंचा है।

राहत की बात यह रही की जिस समय बारिश का पानी बाजार में घुसा उसे समय बाजार बंद था जिस किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन इस बारिश के कारण व्यापारियों का लाखों रुपए के सामान को नुकसान पहुंचा है।

इसी के साथ ही बारिश के कारण सड़कों पर मालवा आने से सोमेश्वर कौसानी मार्ग भी अवरोध हुआ है जिसे खोलने के लिए प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है, वही पिथौरागढ़ के डीडीहाट में भी बारिश के बाद हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

खबर ये है कि क्षेत्र के चामा, सीडी, कुनिया, पंथ्याली, बोरा गांव, दूनाकोट, और किरौली क्षेत्र में बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुक़सान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *