Headlines

Memorial Day:- वन वीर शहीद जगदीश प्रसाद लोहनिया की स्मृति में वन शहीद स्मृति दिवस मनाया गया

 रुद्रप्रयाग 22 अप्रैल 2026।

वन अग्नि काल के दौरान वन संरक्षण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वन वीर शहीद स्वर्गीय जगदीश प्रसाद लोहनिया की स्मृति में आज दक्षिणी जखोली रेंज में वन शहीद स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय जगदीश प्रसाद लोहनिया, जो अलकनंदा रेंज में रेंजिन मोहर्रिर के पद पर तैनात थे,

 22 अप्रैल 1999 को रात्रि लगभग 10 बजे वन क्षेत्र को भीषण अग्नि से बचाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

वे मूल रूप से ग्राम चिहुली तिवारी, पोस्ट हाटा, तहसील रामकोला, जनपद देवरिया के निवासी थे।

कार्यक्रम के दौरान उनकी स्मृति में सांकेतिक रूप से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विजयपाल नेगी ने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए,

शहीद वन कर्मी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।

उन्होंने आम जनमानस से वनों की सुरक्षा एवं संरक्षण में सहयोग करने की अपील भी की।

इस मौके पर हरीश थपलियाल (वन क्षेत्राधिकारी, दक्षिणी जखोली), सुरेंद्र सिंह (वन क्षेत्राधिकारी, उत्तरी जखोली),

प्रकाश कंडारी, अमन पैन्यूली, आशीष रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *