Headlines

RudraprayagNews:- मयाली रोड पर बोलेरो कैंपर खाई में गिरी ड्राइवर घायल

रुद्रप्रयाग- कल  देर रात जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने एस डी आर एफ  को सूचना दी कि रतूड़ा के पास मयाली रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह  सूचना मिलते ही हेड कस्टेबल महेश चन्द्र एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

इस वाहन बोलेरो कैंपर था जिसमें 01 व्यक्ति ही सवार था जो लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

एस डी आर एफ टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायल व्यक्ति विजय प्रकाश, उम्र -48 वर्षीय निवासी- रुद्रप्रयाग को निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   By-Election:- देहरादून पंचायत उपचुनाव: आचार संहिता लागू, राजनीतिक गतिविधियों पर बढ़ी नजर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *