Headlines

परेड मैदान में चार दिवसीय युवा महोत्सव ज़ोर आजमाएंगे युवा,panchurvata.com

देहरादून – उत्तराखंड में राज्य युवा महोत्सव की  शुक्रवार 5 जनवरी से 9 जनवरी तक देहरादून के परेड मैदान में होने जा रहा है। युवा महोत्सव में अलग-अलग प्रतियोगिताओं के साथ ही प्रकार के खेल और आयोजन होने हैं जिसकी पूरी तैयारी युवा कल्याण विभाग ने कर ली है। युवा कल्याण एव खेल मंत्री रेखा आर्य ने इसकी जानकारी दी और बताया की राज्य युवा महोत्सव की शुरुआत परेड मैदान से होगी और इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुबह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। साथ ही खेल मंत्री ने बताया की युवा महोत्सव की शुरुआत ब्लॉक स्तर से शुरू की गई थी जिला स्तर और मंडल स्तर पर करीब 1000 युवाओं को चयनित किया गया है जो राज्य स्तरीय पर युवा महोत्सव में प्रतियोगिताओं और कार्यकर्म में शिरकत करेंगे। साथ ही इस महोत्सव में करियर काउंसिलिंग और रोजगार की जानकारी भी युवा हासिल कर सकते है इस महोत्सव का उद्देश्य राज्य में युवाओं को उनके करियर और रोजगार में मदद के साथ साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें:   True Tribute:- शहीदों के सपनों का खुशहाल और समृद्ध उत्तराखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि-गोदियाल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *