Headlines

Uttarakhand Bandh :- कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कल उत्तराखंड बंद होगा

देहरादून 10 जनवरी  2026।

कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी मामले पर सरकार द्वारा सीबीआई जाँच की संस्तुति दिए जाने के बाद पत्रकार वार्ता की,

गोदियाल ने कहा की अंकिता भंडारी जाँच की मांग को लेकर पूरी मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों,

आमजनता के साथ कांग्रेस ने लगातार मांग उठाई थी, लेकिन सरकार ने पहले दिन से जाँच को दबाने का किया प्रयास किया,

उन्होंने कहा की जाँच दबाने में मुख्यमंत्री धामी का बहुत बड़ा योगदान रहा, और जाँच को भटकाने का प्रयास आज भी जारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की सरकार जाँच के बिन्दुओं को लिमिटेड करके जाँच को प्रभावित करना चाहती है।

उन्होंने मांग की की सरकार जाँच के बिन्दुओं को सार्वजनिक करें की आखिर सीबीआई किन विषयो पर जाँच करेगी।

उन्होंने कहा की Vip का सवाल अभी भी यथार्थ बना हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा की सीबीआई इस बात का पता लगाए की अंकिता के फोन पर किस किस ने की बात,

चैट करे सार्वजनिक,आरोपियों ने अपने फोन से किस किस से की वार्ता यह सभी चीजे सरकार स्पष्ट करें।

ये भी पढ़ें:   BLO-2 :- एसआईआर को लेकर रायपुर विधानसभा में कांग्रेस के बीएलओ-2 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *