Headlines

Arrest:-परीक्षा केन्द्र में छात्रों के मोबाइल चुराने वाले को पुलिस ने पकड़ा

देहरादून – क्लेमेनटाउन थाने में पीड़िता कुमारी शाखी और कुमारी नंदिनी किशोर ने  एक प्रार्थना पत्र दिये कि वे  16 दिसम्बर को एक निजी शिक्षण संस्थान में परीक्षा देने आई थी।

जिस दौरान उन्होंने अपना बैग परीक्षा केन्द्र के बाहर रखा गया था। जिसमें से अज्ञात चोर ने उनके 03 मोबाईल फोन चोरी कर लिये गये है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में मु0अ0सं0-144/2024 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 एवं मु0अ0सं0 145/24 धारा 303(2)भा0न्या0सं0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

थाने स्तर पर एक  पुलिस टीम बनाई गई पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को बारीकी से देखने पर एक संदिग्ध युवक बैगों के आस-पास घूमता हुआ दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें:   Red Handed :- विजिलेंस टीम ने जल विद्युत निगम के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

जिसके सम्बन्ध में जांच पड़ताल करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान इस अभियुक्त की पहचान सोफियान हुसैन उम्र 23 वर्ष पुत्र मुशब्बर हुसैन के रूप में हुई।

इससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वो एक निजी शिक्षण संस्थान का छात्र है तथा  16 दिसम्बर को वो अपने दोस्तों को शिक्षण संस्थान में परीक्षा देने के लिये छोड़ने गया था।

इस दौरान उसे परीक्षा केन्द्र के बाहर कुछ बैग रखे दिखाई दिये । अभियुक्त को आनलाइन ट्रेडिंग में बहुत अधिक घाटा हो गया था, जिसकी भरपाई करने के लिये उसके द्वारा  बैगों से मोबाइल फोन चोरी किये जाने की घटना को अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें:   ForestFire 🔥:-ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ़्तार

अभियुक्त की निशानदेही पर एमडीडीए फ्लेट आईएसबीटी में अभियुक्त के एक दोस्त के फ्लेट में छिपा कर रखे गये तीनों मोबाइल फोन बरामद किये गये। अभियुक्त उक्त फोनों को बेचने की फिराक में था, इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त से तीन अलग-अलग कम्पनियों के मोबाइल फोन  बरामद किये।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *