Headlines

Wushu Competition:- महिला वर्ग में जियानशू प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश की मर्सी न्गाइमोंग ने स्वर्ण पदक जीता

देहरादून – कंचनजंगा हॉल, एमपीएससी में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के तीसरे दिन वुशु प्रतियोगिता में देशभर के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देहरादून के मेयर सौरव थपलियाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिससे प्रतियोगिता की गरिमा और बढ़ गई।

महिला जियानशू प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश की मर्सी न्गाइमोंग ने स्वर्ण पदक जीता, दिल्ली की भूमि ने रजत पदक हासिल किया, और उत्तराखंड की अंकिता को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

पुरुष जियानशू प्रतियोगिता में सर्विसेज टीम के अंजुल नामदेव ने स्वर्ण पदक जीता, उत्तराखंड के हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीता, और छत्तीसगढ़ के डी. पार्थ ने कांस्य पदक हासिल किया।

ये भी पढ़ें:   Baby Games 2026:- कानपुर में 3 से 8½ वर्ष के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं

महिला ताईजीजियान प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की प्रज्ञा यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, मणिपुर की खाइदम बिद्याश्वरी चानू ने रजत पदक हासिल किया, और उत्तर प्रदेश की साक्षी जौहरी ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष ताईजीजियान प्रतियोगिता में मणिपुर के कंगजम मोनिश सिंह ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, दिल्ली के अभिषेक ने रजत पदक जीता, और मणिपुर के ही वाहेंगम भुमेश्वर मीतेई ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

महिला गुनशू प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की वंशिका नामदेव ने स्वर्ण पदक जीता, असम की पद्मिनी नजरि ने रजत पदक जीता, और ओडिशा की रिया ठाकुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:   UPL 2026: दीक्षांशु नेगी के तूफानी शतक से ऋषिकेश रिवर किंग्स की शानदार जीत, देहरादून वॉरियर्स 56 रन से पराजित

पुरुष गुनशू प्रतियोगिता में सर्विसेज टीम के शशि तमांग ने स्वर्ण पदक हासिल किया, मणिपुर के निंगथौजम मालेमंगानबा सिंह ने रजत पदक जीता, और पंजाब के महादेव पांडे ने कांस्य पदक जीता।

तीसरे दिन के मुकाबले रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए जबरदस्त ऊर्जा और समर्पण का प्रदर्शन किया। आगामी मुकाबलों में और अधिक उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *