Headlines

Duty :- पुलिस महानिदेशक पहुंचे केदारनाथ धाम पुलिस जवानों को  सही ढंग से कर्तव्य निर्वहन करने के दिये गये निर्देश

रुद्रप्रयाग– पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ एवं अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड वी मुरुगेशन केदारनाथ धाम पहुंचे।

सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने डी.जी.पी.को केदारनाथ धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत की गयी पुलिस व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने केदारनाथ धाम परिसर सहित लाइन व्यवस्थाओं हेतु बनाये गये स्थलों का भ्रमण कर प्रभावी पुलिस प्रबन्धन करने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा जनपद पुलिस के ड्यूटी चार्ट एवं पुलिस प्रबन्धन की समीक्षा कर भीड़ नियंत्रण एवं भीड़ प्रबन्धन हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष की यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मन्दिर दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था प्रारम्भ की जा रही है तथा इस व्यवस्था को पहले दिवस से ही लागू किया जायेगा।

ये भी पढ़ें:   No Danger :- तमक नाले में झील को लेकर स्थिति स्पष्ट, कोई खतरा नहीं- जिलाधिकारी

पुलिस महानिदेशक ने इस व्यवस्था को सही ढंग से लागू किये जाने हेतु टोकन काउंटरों की संख्या बढ़ाये जाने तथा इस सम्बन्ध में श्रद्धालुओं को निरन्तर जागरुक करने तथा आस्था पथ पर आने वाले श्रद्धालुओं को पी.ए. सिस्टम के माध्यम से जानकारी दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

धाम तक पहुंच रहे सभी श्रद्धालुओं को उनके टोकन नम्बर, स्लॉट एवं अन्य आवश्यक जानकारी को प्रशासन के स्तर से लगायी गयी स्क्रीन पर प्रदर्शित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उनके द्वारा श्री केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत उपलब्ध कराये गये पुलिस बल, ए.टी.एस. तथा आगामी समय में उपलब्ध कराये जा रहे पैरामिलिट्री फोर्स का उचित व्यवस्थापन करने के निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़ें:   Appointment:- उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगण को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी नियुक्ति 

पुलिस बल के साथ संवाद पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड  ने उपस्थित पुलिस जवानों, एस.डी.आर.एफ. कार्मिकों से संवाद स्थापित कर उनके स्वयं का स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।

उन्होंने निर्देशित किया कि यहां पर नियुक्त होने वाला हरेक पुलिस कार्मिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सेवा भाव के लिए है। श्रद्धालुओं के साथ सौम्य एवं मृदु व्यवहार किये जाने के निर्देश दिये गये।

सुगम और सुरक्षित यात्रा पर रहेगा जोर  पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड  ने बताया कि राज्य में चारधाम यात्रा की हमारी तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं, तथा पूरा फोकस सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा पर रहेगा।

ये भी पढ़ें:   Problems:-श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंड्रस्टीयल एसोसिएशन कि समस्याओं के संबंध में बैठक की

कल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने हैं, आज यहां पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का अन्तिम रूप से रिव्यू किया गया है। सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गयी हैं। जिला प्रशासन सहित सभी विभागों के मध्य उचित समन्वय से यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियां की गयी हैं।

सड़क मार्ग पर यात्रियों हेतु प्रभावी यातायात प्लान तैयार किया गया है। यहां पर ड्यूटी हेतु उपस्थित सभी जवानों का मनोबल उच्च है तथा सभी की ब्रीफिंग एवं उनकी ड्यूटियों के प्रति सेंसेटाइज किया गया है।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा अभिनय चौधरी, चौकी प्रभारी केदारनाथ राजीव चौहान, प्रभारी एस.डी.आर.एफ केदारनाथ राजबर सिंह राणा सहित केदारनाथ में नियुक्त पुलिस बल, आई.टी.बी.पी, एस.डी.आर.एफ. कार्मिक नियुक्त रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Paylite – Online Payment Gateway Elementor Template Kit Payloan – Banking & Business Loan Elementor Template Kit Paymaster – Multipurpose Payment Gateway Payment Addon for UserPro Payna - Clean, Minimal WooCommerce Theme Payna – Minimal WooCommerce Theme PayPal Button – PayPal plugin for WordPress PayPal Connect Jetpack CRX Addon PayPal for NEX-Forms PayPal Payment Terminal WordPress