देहरादूनRelief Fund:- भारतीय जीवन बीमा निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक करोड़ रुपये का चेक Panchur Varta11 November 202511 November 202501 min देहरादून 11 नवम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर निगम की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के इस सामाजिक उत्तरदायित्व से प्रेरित कदम की सराहना करते हुए कहा कि, राज्य में संकट की घड़ी में जब भी जरूरत होती है, एलआईसी जैसी संस्थाएँ आगे बढ़कर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। यह राशि आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों की सहायता में सार्थक योगदान देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग न केवल सरकार के प्रयासों को बल देता है, बल्कि समाज में साझेदारी और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। एलआईसी के अधिकारियों ने कहा कि संस्था हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है, और आगे भी उत्तराखंड राज्य के विकास एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में हरसंभव योगदान देती रहेगी। इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, जोनल मैनेजर एलआईसी पीएस नेगी,एसडीएम एलआईसी एसबी यादव व महेश सिंह मेहरा उपस्थित थे। ये भी पढ़ें: Public Anger🤬:-किशाऊ बांध के खिलाफ क्वानू में फूटा जनाक्रोश, महापंचायत में ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी Post navigation Previous: MoU :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और दि हंस फाउंडेशन आई केयर के बीच एमओयूNext: Explosion :-दिल्ली में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विस्फोट पर सांसद त्रिवेन्द्र ने जताया गहरा दुःख Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Accident:- मोहोबेवाला चौक पर बड़ा हादसा टला, ईंटों से भरा ट्रक ग्राफिक एरा हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसा Panchur Varta25 September 202625 September 2026 0
Public Anger🤬:-किशाऊ बांध के खिलाफ क्वानू में फूटा जनाक्रोश, महापंचायत में ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0
Service Bridge:- चकराता के मोहना में सेवा सेतु शिविर में 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0
Supply:- कोयला आधारित व जल विद्युत से घटा उत्पादन, टिहरी प्लांट की इकाइयां बंद होने से प्रभावित हुई आपूर्ति Panchur Varta23 September 202623 September 2026 0