देश-विदेशExplosion :-दिल्ली में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विस्फोट पर सांसद त्रिवेन्द्र ने जताया गहरा दुःख Panchur Varta11 November 202511 November 202501 min नई दिल्ली 11 नवम्बर 2025। लाल किले के निकट कार में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विस्फोट की घटना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक हादसे की जानकारी मिलते ही हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त किया। सांसद रावत ने कहा कि लाल किले के करीब हुए विस्फोट की खबर अत्यंत विचलित करने वाली है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भी प्रार्थना की। सांसद रावत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा मामले की गहन जाँच की जा रही है, ताकि दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ये भी पढ़ें: Honored:- शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ‘ज्ञान गौरव सम्मान’ से सम्मानित Post navigation Previous: Relief Fund:- भारतीय जीवन बीमा निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक करोड़ रुपये का चेकNext: Accepted :- वनाधिकारी कालागढ़ टाईगर रिजर्व, लैन्सडाऊन के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृत दी सीएम धामी ने Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Honored:- शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ‘ज्ञान गौरव सम्मान’ से सम्मानित Panchur Varta14 November 2026 0
Integral Part:- गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम -सीएम Panchur Varta12 November 202612 November 2026 0
Autobiography:- सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव’ प्रकाशित, निजी जीवन से लेकर सियासी सफर तक के कई अनकहे पहलुओं का खुलासा Panchur Varta11 November 202611 November 2026 0
Floral Tribute :- सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी को अर्पित की पुष्पांजलि Panchur Varta11 November 2026 0