देहरादूनRelief Fund:- भारतीय जीवन बीमा निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक करोड़ रुपये का चेक Panchur Varta11 November 202511 November 202501 min देहरादून 11 नवम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर निगम की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के इस सामाजिक उत्तरदायित्व से प्रेरित कदम की सराहना करते हुए कहा कि, राज्य में संकट की घड़ी में जब भी जरूरत होती है, एलआईसी जैसी संस्थाएँ आगे बढ़कर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। यह राशि आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों की सहायता में सार्थक योगदान देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग न केवल सरकार के प्रयासों को बल देता है, बल्कि समाज में साझेदारी और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। एलआईसी के अधिकारियों ने कहा कि संस्था हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है, और आगे भी उत्तराखंड राज्य के विकास एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में हरसंभव योगदान देती रहेगी। इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, जोनल मैनेजर एलआईसी पीएस नेगी,एसडीएम एलआईसी एसबी यादव व महेश सिंह मेहरा उपस्थित थे। ये भी पढ़ें: Damaged :- 16 करोड़ 16 दिन, नंदा की चौकी पुल की बारिश के पानी से बह गई मिट्टी Post navigation Previous: MoU :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और दि हंस फाउंडेशन आई केयर के बीच एमओयूNext: Explosion :-दिल्ली में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विस्फोट पर सांसद त्रिवेन्द्र ने जताया गहरा दुःख Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Committed:- स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री Panchur Varta28 July 202628 July 2026 0
Damaged :- 16 करोड़ 16 दिन, नंदा की चौकी पुल की बारिश के पानी से बह गई मिट्टी Panchur Varta28 July 202628 July 2026 0
Instruction:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश Panchur Varta27 July 202627 July 2026 0
Complaints:- जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें Panchur Varta27 July 202627 July 2026 0