विशेषBoodhee Diwali :- जौनसार-बावर में बूढ़ी दिवाली पर्व पर मशालों की रोशनी में झूम उठा लोग Panchur Varta21 November 202521 November 202501 mins चकराता 21 नवम्बर 2025। जौनसार-बावर के 200 से अधिक गांवों में पौराणिक बूढ़ी दिवाली का रंग चढ़ गया है। देशभर में दिवाली के ठीक एक माह बाद मनाए जाने वाले इस अनोखे पर्व की शुरुआत होते ही पूरा जनजातीय क्षेत्र पारंपरिक उत्सवों में डूब गया है। पांच दिन तक चलने वाले इस पर्व में ग्रामीण जलती मशालें लेकर समूहों में नाचते-गाते दिखाई दे रहे हैं। ढोल-दमाऊ की थाप पर हारूल, झेंता और रांसो जैसे लोकनृत्यों की धुनें पूरे क्षेत्र में गूंज रही हैं। कैसे ग्रामीण रात के अंधेरे में दूर तक मशालें लेकर चलते हैं और पारंपरिक गीतों पर उत्सव की उमंग बिखेरते नजर आते हैं। आने वाले पांच दिनों तक जौनसार-बावर इसी उत्सवी माहौल में सराबोर रहेगा। ये भी पढ़ें: Horoscope :- देखिए मंगलवार का पंचांग और जानिए अपना राशिफल Post navigation Previous: Security :- जंगली जानवरों से आमजन की सुरक्षा को कार्ययोजना तैयार करें: महाराजNext: Arrest:- फर्जी पहचान पत्र बनाकर अवैध रूप से निवास कर रहा बांग्लादेशी नागरिक आया पुलिस की गिरफ्त में Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Horoscope:- सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल Panchur Varta27 July 202627 July 2026 0