Skip to content
देहरादून 3 दिसम्बर 2025।
सीसीआर देहरादून के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर के पास नदी में एक ट्रैक्टर सहित तीन व्यक्ति तेज धारा में फंसे हुए हैं।
सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर को अवगत कराते हुए एस डी आर एफ टीम को रवाना होने के निर्देश दिए गए।
अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम घटनास्थल पर पहुँचते ही बिना देरी किए रेस्क्यू कार्य में जुट गई।
नदी के बीच फंसे तीनों व्यक्तियों तक पहुँचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण निम्न है केदार पुत्र मंटू निवासी कोठी बूंदी, उम्र 35 वर्ष,
मनीष पुत्र मुन्ना सिंह निवासी बोसान उम्र 23 वर्ष,और अनिल पुत्र मुन्ना सिंह निवासी बोसान उम्र 18 वर्ष।