Headlines

Searching :- कोर्ट परिसर में धमाकों की धमकी पर बीडीएस व डॉग स्क्वाड के साथ सम्पूर्ण कोर्ट परिसर में चलाया सर्चिंग अभियान

देहरादून 18 फरवरी 2026।

पिछले एक हफ्ते से उत्तराखंड में ईमेल के द्वारा प्राप्त धमकी से सहम गया है, सबसे पहले नैनीताल हाई कोर्ट को ईमेल से से धमकी मिली थी।

उसके बाद उत्तरकाशी, टिहरी, हरिद्वार व रुद्रप्रयाग के बाद आज देहरादून जिला जज कार्यालय को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से कोर्ट परिसर को बम से उडाने की धमकी दी गई है।

कोर्ट परिसर को बम से उडाने की धमकी की सूचना पुलिस को दी धमकी की सूचना का संज्ञान लेते हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों द्वारा सर्च अभियान के कमान संभालते हुए डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल स्क्वाड तत्काल मौके पर बुलाया गया।

मौके पर पुलिस द्वारा तत्काल कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए डॉग स्क्वाड तथा बी०डी०एस० टीम के साथ सम्पूर्ण कोर्ट परिसर की सघन चैकिंग की गई।

चैकिंग के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:   Encounter:- देर रात ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *