रेस्क्यूRescue:-गौरीकुंड के पास गहरी खाई में गिरकर हुआ घायल Panchur Varta16 May 202616 May 202601 mins गौरीकुंड 16 मई 2026। डीसीआर रुद्रप्रयाग ने एस डी आर एफ पोस्ट सोनप्रयाग को सूचना दी कि गौरीकुंड क्षेत्र में एक व्यक्ति अचानक गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, अंधेरा एवं अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एस डी आर एफ, डी डी आर एफ एवं एन डी आर एफ की टीमों द्वारा बिना समय गंवाए संयुक्त रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीमों ने जोखिम उठाते हुए लगभग 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई। रेस्क्यू अभियान के दौरान जवानों ने अदम्य साहस, सूझबूझ एवं उत्कृष्ट समन्वय का परिचय देते हुए, घायल व्यक्ति को सावधानीपूर्वक स्टेचर पर सुरक्षित किया तथा कठिन एवं संकरे मार्गों से होते हुए, उसे खाई से बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया। तत्पश्चात घायल को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान तीनों टीमों ने विपरीत परिस्थितियों में भी त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए। एक बार फिर यह साबित किया कि आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए वे सदैव तत्पर हैं। घायल व्यक्ति का नाम-पता अभी ज्ञात नहीं है। ये भी पढ़ें: Rescue:- कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण Post navigation Previous: Injured :- कार पर गिरा पत्थर चालक सहित दंपति घायलNext: Meeting:- ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम धामी से मुलाक़ात की Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Rescue:- कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0
Trackers:- उत्तरकाशी में फंसे एक एक ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0
Rescue:- कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से पहुंचाया हर्षिल Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0