रेस्क्यूRescue:-गौरीकुंड के पास गहरी खाई में गिरकर हुआ घायल Panchur Varta16 May 202616 May 202601 mins गौरीकुंड 16 मई 2026। डीसीआर रुद्रप्रयाग ने एस डी आर एफ पोस्ट सोनप्रयाग को सूचना दी कि गौरीकुंड क्षेत्र में एक व्यक्ति अचानक गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, अंधेरा एवं अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एस डी आर एफ, डी डी आर एफ एवं एन डी आर एफ की टीमों द्वारा बिना समय गंवाए संयुक्त रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीमों ने जोखिम उठाते हुए लगभग 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई। रेस्क्यू अभियान के दौरान जवानों ने अदम्य साहस, सूझबूझ एवं उत्कृष्ट समन्वय का परिचय देते हुए, घायल व्यक्ति को सावधानीपूर्वक स्टेचर पर सुरक्षित किया तथा कठिन एवं संकरे मार्गों से होते हुए, उसे खाई से बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया। तत्पश्चात घायल को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान तीनों टीमों ने विपरीत परिस्थितियों में भी त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए। एक बार फिर यह साबित किया कि आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए वे सदैव तत्पर हैं। घायल व्यक्ति का नाम-पता अभी ज्ञात नहीं है। ये भी पढ़ें: workers :- टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा Post navigation Previous: Injured :- कार पर गिरा पत्थर चालक सहित दंपति घायलNext: Meeting:- ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम धामी से मुलाक़ात की Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Death:- सहस्रधारा में तेज बहाव की चपेट में आकर हरियाणा की युवती की मौत Panchur Varta16 August 202616 August 2026 0
Search :- लापता दोनों लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर कर रही है सघन सर्च Panchur Varta16 August 202616 August 2026 0
Review:- आपदा प्रबंधन मंत्री कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0
Pronounced Dead :- टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिक देवनाथ निवासी छत्तीसगढ़ रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0