देहरादूनService Terminated:- सहायक नगर आयुक्त के कक्ष में शराब पीकर बदतमीजी करने वाले आउटसोर्स कर्मी पर बड़ी कार्रवाई Panchur Varta24 June 202624 June 202601 mins देहरादून 24 जून 2026। नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यालय परिसर में अनुशासनहीनता और अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए। आउटसोर्सिंग एजेंसी (आर. के. एसोसिएशन) के कर्मी उपेन्द्र थापा को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है। उक्त कर्मी मूल रूप से रिकॉर्ड रूम में तैनात था, जिसकी ड्यूटी अभी हाल ही में एस.आई.आर. (SIR) में लगाई गई थी। इनके संबंध में पूर्व में भी लगातार बिना सूचना कार्य से अनुपस्थित रहने और घोर लापरवाही बरतने की गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। आज उक्त कर्मी उपेन्द्र थापा ने पूरी तरह शराब के नशे में धुत होकर सीधे सहायक नगर आयुक्त के कार्यालय कक्ष में प्रवेश किया, और उनके साथ अभद्र व्यवहार(बदतमीजी) किया तथा शासकीय कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न की। नगर आयुक्त का त्वरित एक्शन अधिकारी के साथ हुए इस घोर अमर्यादित व्यवहार और अनुशासनहीनता के मामले को गंभीरता से लेते हुए। नगर आयुक्त द्वारा त्वरित कड़ा रुख अपनाया गया और उक्त अनुशासनहीन कर्मी को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने हेतु अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय अनुशासन और अधिकारियों व कर्मचारियों की गरिमा से किसी भी परिस्थिति में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ये भी पढ़ें: Supply:- कोयला आधारित व जल विद्युत से घटा उत्पादन, टिहरी प्लांट की इकाइयां बंद होने से प्रभावित हुई आपूर्ति Post navigation Previous: Trayodashi Sanskar:- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पद्मश्री स्व राणा को श्रद्धांजलि अर्पित कीNext: Balloon Clinic 💭 :-सीएचसी अगस्त्यमुनि में “गुबारा” क्लीनिक शुरू इसमें टाइप-1 मधुमेह रोगियों को मिलेगा निःशुल्क उपचार Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Supply:- कोयला आधारित व जल विद्युत से घटा उत्पादन, टिहरी प्लांट की इकाइयां बंद होने से प्रभावित हुई आपूर्ति Panchur Varta23 September 202623 September 2026 0
Problems:- मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं Panchur Varta21 September 202621 September 2026 0
Prosperous Uttarakhand:- मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा – सीएम धामी Panchur Varta21 September 202621 September 2026 0
Ropeway:- धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी Panchur Varta21 September 202621 September 2026 0