देहरादूनService Terminated:- सहायक नगर आयुक्त के कक्ष में शराब पीकर बदतमीजी करने वाले आउटसोर्स कर्मी पर बड़ी कार्रवाई Panchur Varta24 June 202624 June 202601 mins देहरादून 24 जून 2026। नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यालय परिसर में अनुशासनहीनता और अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए। आउटसोर्सिंग एजेंसी (आर. के. एसोसिएशन) के कर्मी उपेन्द्र थापा को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है। उक्त कर्मी मूल रूप से रिकॉर्ड रूम में तैनात था, जिसकी ड्यूटी अभी हाल ही में एस.आई.आर. (SIR) में लगाई गई थी। इनके संबंध में पूर्व में भी लगातार बिना सूचना कार्य से अनुपस्थित रहने और घोर लापरवाही बरतने की गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। आज उक्त कर्मी उपेन्द्र थापा ने पूरी तरह शराब के नशे में धुत होकर सीधे सहायक नगर आयुक्त के कार्यालय कक्ष में प्रवेश किया, और उनके साथ अभद्र व्यवहार(बदतमीजी) किया तथा शासकीय कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न की। नगर आयुक्त का त्वरित एक्शन अधिकारी के साथ हुए इस घोर अमर्यादित व्यवहार और अनुशासनहीनता के मामले को गंभीरता से लेते हुए। नगर आयुक्त द्वारा त्वरित कड़ा रुख अपनाया गया और उक्त अनुशासनहीन कर्मी को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने हेतु अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय अनुशासन और अधिकारियों व कर्मचारियों की गरिमा से किसी भी परिस्थिति में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ये भी पढ़ें: Dialogue:- सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों से सीधा संवाद कैसा हो अपना उत्तराखंड ? Post navigation Previous: Trayodashi Sanskar:- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पद्मश्री स्व राणा को श्रद्धांजलि अर्पित कीNext: Balloon Clinic 💭 :-सीएचसी अगस्त्यमुनि में “गुबारा” क्लीनिक शुरू इसमें टाइप-1 मधुमेह रोगियों को मिलेगा निःशुल्क उपचार Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Release:-सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया Panchur Varta9 August 20269 August 2026 0
Tiranga Yatra:- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न Panchur Varta9 August 20269 August 2026 0
E -KYC:-15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो गैस आपूर्ति पर पड़ सकता है असर Panchur Varta8 August 20268 August 2026 0
Dialogue:- सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों से सीधा संवाद कैसा हो अपना उत्तराखंड ? Panchur Varta8 August 20268 August 2026 0