Headlines

Search :- सिंघताली में डूबे दो व्यक्तियों की तलाश में एसडीआरएफ का सर्च अभियान 

ऋषिकेश 29 जून 2026।

 सिंघताली क्षेत्र में पूर्व में नदी में डूबे दो व्यक्तियों की तलाश हेतु एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला की टीम अपर उप निरीक्षक महावीर चौहान के नेतृत्व में घटनास्थल पर लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी रही।

टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ नदी के विभिन्न हिस्सों में गहन खोजबीन की गई।

घटनास्थल पर नदी का तीव्र बहाव, अत्यधिक गहराई तथा दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियाँ सर्च अभियान के लिए चुनौतीपूर्ण बनी रहीं।

इसके बावजूद एसडीआरएफ टीम ने पूर्ण तत्परता, साहस एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए,

संभावित स्थानों पर पानी में उतरकर गहन सर्चिंग की तथा नदी के किनारों, गहरे जल क्षेत्रों एवं संभावित बहाव वाले क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर खोज अभियान संचालित किया।

अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लापता व्यक्तियों की तलाश के हर संभव प्रयास किए गए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा कई घंटों तक लगातार अथक प्रयास किए जाने के बावजूद दोनों लापता व्यक्तियों का कोई सुराग प्राप्त नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें:   Search :- लापता दोनों लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर कर रही है सघन सर्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *