Headlines

Martyr :- असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर सिंह के परिजन से मिले सैनिक कल्याण मंत्री जोशी

देहरादून 03 जुलाई 2026।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सेलाकुई में असम विमान दुर्घटना में बीते 13 जून को शहीद हुए।

भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।

उन्होंने शहीद के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग एवं सहायता का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट,

शहीद के पिता सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट उमेश सिंह, शहीद की माता सहित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Faith :- दो माह में 52 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए आदि कैलाश-ओम पर्वत के दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *