विशेषMartyr :- असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर सिंह के परिजन से मिले सैनिक कल्याण मंत्री जोशी Panchur Varta3 July 20263 July 202601 min देहरादून 03 जुलाई 2026। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सेलाकुई में असम विमान दुर्घटना में बीते 13 जून को शहीद हुए। भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने शहीद के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग एवं सहायता का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, शहीद के पिता सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट उमेश सिंह, शहीद की माता सहित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Complete Method:- पितृ पक्ष का चतुर्थी श्राद्ध आज, जानिए तर्पण से लेकर पिंडदान तक धार्मिक कर्मों की पूरी विधि Post navigation Previous: Quick Response Team:- कैबिनेट मंत्री केड़ा व मेयर थपलियाल ने क्विक रिस्पांस टीम की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाNext: Faith :- दो माह में 52 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए आदि कैलाश-ओम पर्वत के दर्शन Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Sacrifice :- राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हुआ – मुख्यमंत्री Panchur Varta2 October 20262 October 2026 0
Beliefs :- पितृ पक्ष की सप्तमी तिथि का धार्मिक महत्व: श्रद्धा से किया तर्पण पितरों को समर्पित, जानिए श्राद्ध की विधि और मान्यताएं Panchur Varta2 October 2026 0
Horoscope:- शुक्रवार का पंचांग: पितृ पक्ष की सप्तमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का राशिफल Panchur Varta2 October 20262 October 2026 0
Method:- पितृ पक्ष की षष्ठी तिथि आज, पितरों के निमित्त करें श्राद्ध और तर्पण; जानिए महत्व, विधि और किन बातों का रखें ध्यान Panchur Varta1 October 2026 0